न्यूनतम पारा 26 डिग्री, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Estimated read time 1 min read

गर्मी बरकरार..बादलों ने गिराया तापमान, न्यूनतम पारा 26 डिग्री, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
पहाड़ों में हुई बारिश का असर मुरादाबाद के मौसम पर भी पड़ा है। बादल के बीच मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
मुरादाबाद में तेज धूप की वजह से गर्मी बेहाल कर रही है। हालांकि बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है। बुधवार को सुबह तेज धूप निकली थी।
दोपहर में धूप की तपिश की वजह से गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छा रहे थे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार बुधवार को तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।


वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी होने की वजह से सुबह वातावरण में नमी 60 फीसदी थी, जो शाम को 43 फीसदी रही। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आया है।
यही कारण है कि वहां से आने वाली नमी भरी हवा से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के तापमान पर भी असर पड़ रहा है। तापमान सामान्य से कम है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours