रायबरेली में भाजपा को जिताने का अनोखा उत्साह

Estimated read time 1 min read

राहुल गांधी की तरह दिनेश सिंह वायनाड नहीं भागकर जायेंगे:साक्षी महाराज

रायबरेली में भाजपा को जिताने का अनोखा उत्साह,अपने घर सांसद बनाने का संकल्प!

भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में साक्षी महाराज ने माहौल किया भाजपामय!

सतांव,रायबरेली रायबरेली लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का सम्मान दांव पर लगा है दोनों दल मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।इसी क्रम में उन्नाव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी साक्षी महाराज भी उन्नाव से आज रायबरेली जिले में आकर जगह जगह नुक्कड़ सभा करके भाजपा के लिए जानता का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं,बुधवार को सुबह से ही साक्षी महाराज ने बाबा खेड़ा,सेमरी,रानीगंज, सकतपुर,लालखेड़ा,बसावन खेड़ा, शिवपुर,पाण्डे का पुरवा,भीतर गांव, बीँझ,खगिया खेड़ा,सतांव,ढकिया चौराहा,सुल्तानपुर खेड़ा,में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया।साक्षी महाराज के साथ अन्य नेताओं ने भी रायबरेली में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की।

साक्षी महाराज ने कहा दिनेश प्रताप सिंह अंतिम सांस तक रायबरेली वासियों की सेवा करते-करते यहीं की पावन मिट्टी में लीन हो जायेंगे।राहुल गांधी की तरह भागकर किसी वायनाड नहीं जायेंगे।उन्नव से लोकसभा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने कहा दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली वासियों के सुख दुःख में चौबीसो घंटा उपस्थित मिलेंगे।साक्षी महाराज ने कहा आने वाली २०मई को कमल के फूल वाला बटन दबाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करिए।क्युकी यह समय देश के साथ रायबरेली के विकास और सम्मान का है।

विपक्षी दल केवल चुनाव के समय आपका वोट हासिल करने के लिए दिखाई देता है,लेकिन दिनेश प्रताप सिंह हर समय आपके साथ खड़े मिलेंगे।इस अवसर पर जन्मेजय सिंह विधान सभा प्रभारी हरचंदपुर,मंडल अध्यक्ष शिवसागर तिवारी,अजय बाजपेई शक्ति केंद्र संयोजक,तिलक सिंह पूर्व प्रधान कोंसा एवं मंडल प्रभारी सेमरी,वीरेंद्र दीक्षित,विनोद त्रिवेदी,प्रदीप तिवारी,अशोक बाजपेई, कल्लू बाजपेई,पप्पू मिश्रा,राजबहादुर लोधी,गंगा राम लोधी,गोले लोधी,कैलाश लोधी,सुदर्शन पासी, संगीता पासवान महिला मोर्चा अधयक्ष,भजन लाल लोधी,संदीप त्रिवेदी,शिवबोध बाजपेई,गौरव तिवारी,प्रवीण मिश्रा,आशीष सिंह,गौरव सिंह,राजू सिंह,नितिन सिंह,आनंद मिश्रा,राजेंद्र लोधी,मनीष पाण्डे,मुन्नू बाजपेई,सुरेंद तिवारी, अनुपम लोधी आदि लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट- असगर अली

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours