दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घर में फ़ैला मातम

Estimated read time 0 min read

अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला हमले में घायल युवक लखनऊ रेफर
शादी के बाद दूल्हे ने फंदा लगाकर दी जान, दुल्हन को लेकर आया था घर, परिजन कुछ भी कहने से बच रहे
ताखा कस्बे में शादी के बाद दुल्हन को घर लाकर दूल्हे ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों परिवार आत्महत्या करने का कारण बताने से बच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इटावा जिले के ताखा कस्बे में शादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन विधवा हो गई। दोनों परिवारों के लोग सक्ते में हैं। दुल्हे के फांसी लगाने से खुशियों वाले घर में मातम फैला हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी सतेंद्र यादव (25) की बारात बुधवार को दुल्हन लेकर दोपहर 12 बजे घर लौटी और शाम करीब छह बजे घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे घर में मातम फैल गया।


काफी अरमानों के साथ ससुराल पहुंची दुल्हन चंद घंटों में ही विधवा हो गई, जिससे दोनों परिवारों मातम पसरा हुआ है। बताते चलें कि सतेंद्र यादव पुत्र ज्ञानसिंह यादव की शादी सात किलोमीटर दूर स्थिति गांव रतनपुर निवासी ज्ञानसिंह की पुत्री विनीता से हुई।

दो जुलाई को ताखा स्थिति गेस्ट हाउस में बरात पहुंची और शादी की दोनों परिवारों ने रश्में पूरी और शादी होने के बाद तीन जुलाई को दुल्हन लेकर बरात दोपहर शिवरा पहुंची। यहां परिवार ने स्वागत किया, रात में जागने के कारण रिश्तेदार व परिवार के लोग आराम करने लगे।वहीं, घर की महिलाएं दुल्हन के साथ बैठकर अन्य रश्में पूरी करने लगी। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सतेंद्र यादव ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छत पर गए रिश्तेदार ने कमरे में फंदे झूलते हुए देखा, तो घर में कोहराम मच गया।

परिवार के लोगों ने शव को फंदे से उतारकर उमरैन स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि फांसी लगाने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारण नहीं पता चल सका है और जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours