उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा ने अनुसूचित जाति महासम्मेलन का कियाआयोजन

Estimated read time 1 min read

भाजपा ने अखिलेश के ‘पीडीए’ कार्ड की ढूंढ ली काट, ब्रज में इस तरह रिझाने में जुटी
भाजपा ने अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ कार्ड की काट ढूंढ ली है। वह ब्रज में वोटरों को इस तरह रिझाने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा ने अनुसूचित जाति महासम्मेलन का आयोजन किया। यह आयोजन धनौली के इन्फ्रेंट्री पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दलितों को उनका हक और उचित सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की स्मृतियों को सहेजा जा रहा है। सांसद राजकुमार चाहर ने सीकरी की जनता की पानी की समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बसपा मुखिया का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि उन्होंने दलितों के वोट लेकर भी दलितों को हमेशा पीछे रखा। राजनीतिक ताकत हासिल करने के बावजूद दलितों को मुकाम दिलवाने में नाकाम रहीं।


सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर विशेष जोर दें। सरकार अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा के लिए दिल खोलकर बजट दे रही है। कौरई में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित कराया है। समस्त श्रमिकों के बच्चों को छठवीं से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे
सांसद चाहर ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान और संचालन यशपाल राणा ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक महेश गोयल, मधुसूदन शर्मा, लाल सिंह लोधी, सोनू दिवाकर, निहाल सिंह भोले, गंगाधर कुशवाह, अशोक चाहर, हिम्मत सिंह, महेश कठेरिया, अजय चाहर, फौरन सिंह राठौड़, गंभीर प्रधान, मुकेश प्रधान, जुगेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours