स्वर्णिम भारत टीवी के पत्रकार सिद्धार्थ शुक्ला को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

Estimated read time 1 min read

स्वर्णिम भारत टीवी के पत्रकार सिद्धार्थ शुक्ला को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्री राम ग्लोबल अवार्ड

रिपोर्ट – अजय यादव

अयोध्या। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस परिसर में एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा श्रीराम ग्लोबल अवार्ड व शैक्षिक महाक्रांति शंखनाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 कैटेगरी में कुल 121 विशिष्ट समाजसेवियों को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल रत्न अवार्ड 2024 तथा मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट समाज सेवियों को राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न अवार्ड 2024 दिया गया जबकि विगत एक वर्ष में विशेष सेवा कार्य के लिए कुल 9 समाजसेवियों को पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम गोरसरा शुक्ल में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्री lराम ग्लोबल अवार्ड एवं शैक्षिक महाक्रांति शंखनाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय, एनजीओ पीडब्ल्यूएस व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो से जुड़े भारतवर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी, सदस्य एवं वॉलिंटियर्स एकत्रित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, हरियाणा के फरीदाबाद की स्वर्णिम समृद्धि द्वारा सरस्वती वंदना, हाई कोर्ट इलाहाबाद की पूर्व सेक्शन आफिसर वीना मक्कड़, अहमदाबाद की स्नेहा पटेल, जयपुर की संगीता छंगाणी, प्रयागराज की ममता मक्कड़ द्वारा पीडब्ल्यूएस महाक्रांति गीत व पांच विशिष्ट समाजेवियों प. बृज गोपाल मंडल मथुरा, दिव्या पाण्डेय प्रयागराज, ऋचा सैनी हरिद्वार, आचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, पीयूष वर्षण हरिद्वार द्वारा शंखनाद के साथ हुआ। इस मौके पर भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए समाजसेवियों ने अपने क्षेत्र के पवित्र नदियों का पावन जल एवं धार्मिक स्थलों की मिट्टी पीडब्ल्यूएस शिक्षालय को समर्पित किया। विशेष रूप से मथुरा से आए पंडित बृज गोपाल मंडल ने अनेकों मंदिरों की पवित्र मिट्टी एवं तमाम नदियों का पावन जल समर्पित किया जबकि उत्तराखंड टीम ने हरिद्वार का गंगाजल, प्रयागराज से संगम का जल तथा देश के दूसरे भूभाग के समाजसेवियों ने पावन जल और मिट्टी समर्पित किया।

संगठन की मुख्य संरक्षिका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय के मुख्य संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 कैटेगरी में कुल 111 विशिष्ट समाजसेवियों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड 2024, 9 विशिष्ट समाजसेवियों को पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान 2024, मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न अवार्ड 2024 दिया गया। विशिष्ट अतिथियों के सम्मान के साथ सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, वैलेंटियर्स को अंगवस्त्र सम्मान पट्टिका, पुष्पहार, सम्मान सर्टिफिकेट, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, आर के पाण्डेय एडवोकेट, गोविंद मिश्र, सूर्या धैर्य पटेल, पवन कुमार पाण्डेय, कपिलेश्वर झा, शैल देवी, पीयूष वर्षण, नीतीश शुक्ल, जन्मा पटेल, मंजू देवी, शांता जी, धैर्य पटेल, सत्यव्रत, अनामिका मिश्र, आयुष्मान मिश्र, स्वर्णिम समृद्धि, शुभम उपाध्याय, प्रतीक दीक्षित, राहुल देव वर्मा, दिलीप श्रीवास, सुनील कुमार, सनद निरंजन, अजय सोनी, अनिल पुलैया,
मनीषा पाण्डेय, दिव्या पाण्डेय, बृजेश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय, संगीता छंगाणी, महिमा, एडवोकेट गणेश मणि त्रिपाठी, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार मक्कड़, अनुरुद्ध पाण्डेय कप्तान, माता प्रसाद तिवारी, ममता मक्कड़, वेदान्श,पत्रकार सिद्धार्थ शुक्ला, पत्रकार राहुल पांडेय, पत्रकार विनोद निषाद व पत्रकार वी के त्रिपाठी, हरिओम, बृज किशोर यादव, उछब कँवर, आशा कँवर जोधा, शम्भू सिंह, नरेंद्र सिंह राठौड़, कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज कुमार वर्मा, मदन लाल गुप्ता, मयंक सिंह राठौड़, विकास तिवारी, राजेश कुमार, अंकित कुमार, कृष्ण कुमार, जगन्नाथ पाण्डेय, कयूम खान, मदन मोहन मौर्या, डॉक्टर रोहित कुमार पाण्डेय रौनक सिंह राठौड़, विजय कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours