24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस और गिरा पारा

Estimated read time 0 min read

24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस और गिरा पारा
ठंड का सितम कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लगा दी है।
बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को घटकर 15 डिग्री पर आ गया। रात को ही अचानक मौसम काफी बदल गया था। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे के बाद कुछ धूप निकली, लेकिन थोड़ी ही देर में फिर बादल आ गए।

इसी बीच बर्फीली हवाएं चलने लगीं। हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। तेज धूप न निकलने से लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। दिन में भी लोग खुद को पूरी तरह से ऊनी कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए हाथ पैर सेंकते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर के आसपास ही बैठे रहे।
जैसे ही शाम ढली वैसे ही ठंड का प्रकोप अचानक और बढ़ गया। लोग भी जल्दी ही कामधंधा निपटाकर घर पहुंच गए। घना कोहरे का सबसे ज्यादा इसका प्रभाव लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दिखाई दिया। जहां फर्राटा भरने वाले वाहन हेड लाइट जलाकर धीमी गति से सावधानी से रेंगते दिखे। करीब 15 घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। दोपहर बाद कोहरा छंटने पर यातायात सामान्य हो सका।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि यूपीडा और पीआरवी को सतर्क किया गया है। उन्होंने कोहरे के दौरान चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours