उत्तर प्रदेश की प्रदेशीय कार्यसमिति व मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों की संयुक्त विशेष बैठक सम्पन्न

Estimated read time 1 min read

24 सितम्बर 2023
बैठक दिल्ली पब्लिक स्कूल शहीद पथ, लखनऊ में माननीय महेन्द्र कुमार जी, प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेशीय उपाध्यक्ष श्री श्रीराम शुक्ला ने की व संचालन प्रदेशीय महामन्त्री भगवती सिंह ने किया।
बैठक में मण्डलवार वर्ष 2023-24 की सदस्यता की समीक्षा की गई व प्रदेश के 6 स्थानों पर प्रांतशः अभ्यास वर्ग करने पर विचार किया गया। इसके अलावा पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विमर्श कार्यशाला करने, मण्डलों का पुनर्गठन करने, कार्यकाल पूर्ण जिलों में निर्वाचन करने, शैक्षिक संकल्प पत्रिका का सुचारू संकलन करने पर विचार किया गया। इसके अलावा शिक्षक समास्याओं पुरानी पेंशन, विशिष्ट बीटीसी 2004 के तहत नियुक्त शिक्षकों हेतु केंद्र सरकार की तरह पेंशन मेमोरेंडम जारी करने, शीघ्र पदोन्नति करने, कैशलेश चिकित्सा का लाभ देने, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों हेतु सामूहिक बीमा योजना शुरू करने आदि समस्याओं पर चर्चा की गई व समस्याओं का समाधान न होने पर प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने पर विचार किया गया।

INF IMAGE

बैठक ने प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रमुख प्रताप कटियार, प्रदेश कोषाध्ययक्ष पवन शंकर दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, प्रदेश मंत्री जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री संतोष मौर्य, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी, प्रदेश संयुक्त मंत्री शशांक पाण्डेय, प्रदेश संयुक्त मंत्री सुभाष यादव, प्रदेश संयुक्त मंत्री रविन्द्र कुमार पंवार, प्रदेशीय आंतरिक अंकेक्षक संजय शर्मा, प्रदेशीय प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार शुक्ल मंडल अध्यक्ष गोरखपुर, गजाधर सिंह मंडल महामन्त्री गोण्डा, डॉ रामानंद तिवारी मण्डल अध्यक्ष देवीपाटन मंडल, डॉ नरेंद्र प्रकाश मिश्र मंडल महामन्त्री अयोध्या मंडल, महेश मिश्र मंडल अध्यक्ष लखनऊ, रमेश सिंह यादव मंडल अध्यक्ष आगरा, डॉ बजरंग बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष आजमगढ़, अखिलेश मिश्र ‘वत्स’ मंडल अध्यक्ष विंध्याचल मंडल, आनंद कुमार सिंह मंडल यहमहामन्त्री बनारस, संजय त्रिपाठी मंडल महामंत्री कानपुर, न शशिभूषण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours