साधारण परिवार के बेटे ने रचा इतिहास भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी नियुक्ति पाकर सफलता का रचा इतिहास।
खीरो ब्लॉक क्षेत्र में हो रही प्रशंसा।
खीरों (रायबरेली) जो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं। उन्हें सफलता जरूर मिलती है।ऐसा ही एक कारनामा खीरों ब्लाक के गांव अकोहरिया के एक साधारण व्यक्ति के बेटे ने कर दिखाया है। उसने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी नियुक्ति पाकर सफलता का इतिहास रच दिया है। उसने लेफ्टिनेंट बनकर माता पिता के साथ परिवार और गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसे बधाई देने के लिए ग्रामीणों के अलावा क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ है।
अकोहरिया निवासी लेफ्टिनेंट गगनदीप ने बताया कि 2023 में 18 एसएसबी प्रयागराज से अनुशंसित पिता महादेव प्रसाद निजी कर्मचारी हैं। और मां नीलम रानी आंगनवाड़ी शिक्षिका हैं । छोटा भाई सुखदेव बीएड कर रहा है और सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बीती 8 मार्च 2025 को लेफ्टिनेंट गगनदीप सिंह ने 49 सप्ताह का अपना बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद (ओटा गया)अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया, बिहार से कमीशन प्राप्त किया।
उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री -62 में कमीशन प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट गगनदीप सिंह ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक में स्नातक किया। जवाहर नवोदय विद्यालय से 10वीं तक की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी अधिकांश पढ़ाई छात्रवृत्ति से की और सेना में भर्ती होने और देश की सेवा करने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
रिपोर्ट-राम मोहन
+ There are no comments
Add yours