मासूम को अगवा कर हत्या की नीयत से कुएं में फेंका

Estimated read time 1 min read

मासूम को अगवा कर हत्या की नीयत से कुएं में फेंका, 24 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद
बेचने के लिए एक युवक ने पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। बाद में पुलिस के डर से हत्या की नीयत से बच्चे को कुएं में फेंक दिया। अपहरण की घटना सुबह करीब ग्यारह बजे हुई और यमुनापार एसओजी टीम और पुलिस ने पूरी रात आपरेशन चलाने के बाद एक कुएं से बरामद किया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले से सुबह गायब बच्चे को रात भर सर्च आपरेशन चलाने के बाद यमुनापार एसओजी ने बृहस्पतिवार को सुबह घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया है। हत्या की नीयत से अपहरणकर्ताओं ने उसे कुएं में फेंक दिया था। रात भर पुलिस और एसओजी टीम खोजती रही। सुबह उसे सकुशल बरामद किया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेचने के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था
काजीपुर निवासी रवि कुमार का पांच वर्षीय पुत्र यश बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई। एसओजी टीम को भी मामले के खुलासे के लिए लगा दिया गया। संदेह के आधार पर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर एसओजी टीम ने अगवा बच्चे को घर के पास स्थित एक कुएं से बृहस्पतिवार को सुबह बरामद किया।

इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी अनूप कुमार औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीबी गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि बच्चे को बेचने की नीयत से अगवा किया गया था। बाद में पुलिस के डर से कुएं में फेंक दिया। एसीपी करछना संजय सिंह ने बताया कि आरोपी तरह-तरह के बयान बदल रहा है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

पकड़ा गया युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी अनूप कुमार है। मासूम के पड़ोसी के घर वह चार दिन पहले आया था।। मासूम को पतंग दिलाने का लालच देकर आरोपी उसको अपने साथ ले गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नैनी पुलिस के अनुसार यश के पिता रवि मजदूर हैं। पकड़ा गया आरोपी उसके घर के पास ही रहता था। और मासूम उसको मामा कहता था। मासूम के साथ कुकर्म की नीयत से आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। पुलिसिया कार्रवाई तेज होने के डर से करछना थाना क्षेत्र के गोतीगांव स्थित एक कुएं में मासूम को फेंक दिया था। कुआं सूखा होने के कारण मासूम की जान बच गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours