व्यापारी की पत्नी को अगवाकर लूट और छेड़खानी की कोशिश, चालक गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

व्यापारी की पत्नी को अगवाकर लूट और छेड़खानी की कोशिश, चालक गिरफ्तार
शादी समारोह से लौट रही महिला को घर छोड़ने के बजाए बोलेरो चालक ने उसे अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर लूट और छेड़खानी करने लगा। महिला की चिल्लाने पर गांववालों को अपनी ओर बढ़ते देखकर चालक ने जैसे ही गाड़ी रोकी महिला कूद गई।
शादी समारोह से लौट रही महिला को घर छोड़ने के बजाए बोलेरो चालक ने उसे अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर लूट और छेड़खानी करने लगा। महिला की चिल्लाने पर गांववालों को अपनी ओर बढ़ते देखकर चालक ने जैसे ही गाड़ी रोकी महिला कूद गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति एक व्यापारी है।
महराजगंज जिले के घुघली नगर से मंगलवार को एक शख्स के घर से परतावल बरात गई थी। उस बरात में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के क्रांति चौराहा निवासी खुश मोहम्मद भी किराए पर अपना वाहन लेकर गया था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर रात को परिवार की महिलाएं बरात में शामिल होने के बाद खुश मोहम्मद के वाहन से घर के लिए चलीं। घुघली के एक चौराहे पर महिलाएं उतर गईं। एक महिला का घर नगर के बाहरी छोर पर था।


उसी रास्ते वाहन लेकर जा रहा आरोपी चालक महिला को दरवाजे पर छोड़ने की बात कही। जब महिला का घर आया तो वाहन रोकने के बजाए उसकी गति बढ़ा दी। तेज आवाज में गाना बजाने लगा। विरोध करने पर महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इसका महिला ने विरोध किया।
बैकुंठी पुल को पार करने बाद नौरंगिया-घुघली मार्ग के मल्लाही पट्टी टोले के पास महिला की आवाज पर लोग वाहन की ओर दौड़े। लोगों को आता देख वाहन जैसे ही रोका महिला बाहर कूद गई। महिला के बताए नंबर पर लोगों ने फोन कर घर वालों को जानकारी दी। महराजगंज के घुघली थाने की पुलिस ने आरोपी चालक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बुधवार को दोपहर में घुघली पुलिस क्रांति चौराहा पर पहुंची और नेबुआ नौरंगिया पुलिस की मदद से आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी खुश मोहम्मद निवासी मंडार बिंदवलिया जिला कुशीनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ खड्डा उमेश चंद भट्ट ने बताया कि महराजगंज के घुघली क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर उसके साथ चालक ने छेड़खानी की थी। मामले में घुघली थाने में केस दर्ज है। वहां की पुलिस आई थी। आरोपी चालक इसके पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours