परीक्षार्थी महिला ने बच्ची को दिया जन्म गर्भवती महिला को पुलिस ने तत्परता से पुहंचाया अस्पताल

Estimated read time 0 min read

परीक्षार्थी महिला ने बच्ची को दिया जन्म गर्भवती महिला को पुलिस ने तत्परता से पुहंचाया अस्पताल

दिनांक 18.02.2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस 2023 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केन्द्र महर्षि दयानन्द इंटर कॉलेज में महिला परीक्षार्थी जो कि गर्भवती थी, को प्रसव पीड़ा हुई।

जिसके उपरान्त मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा कालेज प्रबन्धक के वाहन से तत्काल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में भर्ती कराया गया। जहां महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। पुलिसकर्मयों एवं मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ द्वारा महिला को अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दी गई। महिला ने अपना आरक्षी भर्ती 2023 का पेपर भी पूर्ण कर लिया था।

उन्नाव डिप्टी ब्यूरो चीफ श्रवण कुमार

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours