दो गुटों की झड़प में 2 लोगों की मौत, एक घायल

Estimated read time 1 min read

 

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो समूहों के बीच हुई कथित झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रघु और भूरा के रूप में हुई है।

पुरानी दुश्मनी को लेकर किया हमला
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रात करीब आठ बजे अशोक विहार के जेलर वाला बाग में निजी दुश्मनी को लेकर रघु और भूरा ने रविकांत उर्फ डबलू पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रघु और भूरा ने डबलू पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद डबलू के साथियों ने रघु और भूरा पर चाकुओं और पत्थरों से हमला कर दिया। किसी ने उन पर गोलियां भी चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि तीनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली में अपराधिक मामलों आरोपी हैं और उनका दूसरे समूह के साथ पैसों को विवाद था। पुलिस ने बताया कि डबलू को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours