हाई टेंशन तार टूटने से 15 बिसुआ धान की फसल जलकर हुई राख

Estimated read time 1 min read

हाई टेंशन तार टूटने से 15 बिसुआ धान की खड़ी फसल जलकर हुई राख।

 

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव नयाखेड़ा मजरे धुराई में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक खेत में गिरने किसान के खेत में पड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने पहुंच कर टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। पीड़ित किसान ने विभागीय अधिकारियों से उसकी फसल का मुआवजा देने की मांग की है।

IMAGE INF

नयाखेड़ा मजरे धुराई निवासी किसान चमन लाल पुत्र गरीबे ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र कलुआखेड़ा के रनापुर फीडर की हाईटेंशन लाइन मेरे खेत से निकलती है। इसी लाइन के नीचे मेरी 15 बिसुआ खेत में धान की फसल काटकर पीटने के लिए ढेर लगा दिए गए थे। गुरुवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मेरे खेत में गिर गया।

IMAGE INF

ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग बुझाने का प्रयास किया मेरी सारी धान की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र कलुआखेड़ा को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई और कड़ी मेहनत कर आग बुझाई। इस घटना में लगभग 50 हजार से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने पहुंचकर टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। अवर अभियंता रामनाथ ने बताया घटना की सूचना मिलने पर टूटे तार की मरम्मत करा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पीड़ित किसान को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट- राम मोहन , खीरो रायबरेली

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours