चोरो ने लाखों का माल किया पार

Estimated read time 1 min read

चोरो ने लाखों का माल किया पार।

 

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव मेडौली में बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों और एक आटा चक्की से नकदी, सोने चांदी के जेवरात, अनाज सहित लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों से तहरीर मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घटना स्थलों पर पहुंचकर घटना की जांच की।
पीड़ितों से प्राप्त जानकारी केअनुसार खीरों मेडौली अकोहरिया मार्ग पर मेडौली गांव में सड़क के किनारे बने कल्लू पासवान पुत्र बुद्धीलाल, राम औतार पासवान पुत्र बुधई के मकानों की पीछे की दीवार से लांघ कर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के अन्दर कमरों में रखे बक्सों आदि का ताला तोड़कर नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिया। इसी रात में अज्ञात चोरों ने अजय कुमार मिश्रा की आटा चक्की का ताला तोड़कर अन्दर रखा अनाज और नकदी पार कर दिया। पीड़ित जब सुबह जगे तो उन्हे घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों के अनुसार इन घटनाओं में लगभग तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने घटनाओं से संबंधित तहरीर खीरों थाने में दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटनाओं की सूचना पीड़ितों ने दी है। जांच की जा रही है।शीघ्र ही घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास किया जायेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours