सपा कार्यालय में किसान दिवस के रूप में मनायी गयी जयन्ती

Estimated read time 1 min read

राजनेता के साथ कुशल प्रशासक भी थे चौधरी चरण सिंह – इं. वीरेन्द्र यादव

– सपा कार्यालय में किसान दिवस के रूप में मनाया गयी जयन्ती
– चौ0 चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग
– किसान नेता बुद्धेन्द्र बहादुर सिंह व शिव नारायन सोनकर हुए सम्मानित

रायबरेली

भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एवं देश के किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती किसान दिवस के रूप में सपा मुख्यालय सुपर मार्केट में मनायी गयी। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह राजनेता के साथ एक कुशल प्रशासक भी थे।

उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री एवं देश के गृहमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्य जनता हमेशा याद करेगी। काँग्रेस की स्वार्थी नीति के कारण प्रधानमन्त्री के रूप में उन्हें खुलकर कार्य करने का समय नहीं मिला। इस अवसर पर किसान नेता बुद्धेन्द्र बहादुर सिंह व शिवनारायन सोनकर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की। गोष्ठी का संचालन महामंत्री अरशद खान ने किया। गोष्ठी को शकील मंसूरी, श्रीमती शिवदुलारी, प्रिया, मीना, अमरेन्द्र बहादुर, रमेश मौर्या, गया देई, जेपी यादव, संदीप शुक्ला, गयादेई, आशुतोष यादव, नैय्यर इस्लाम, अरविन्द यादव, अविनाश यादव, चन्द्र प्रकाश आजाद, पंकज गौतम, अरविंद निर्मल, विनायक सोनकर, विश्वास द्विवेदी आदि लोगों ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि चौधरी साहब का अधूरा मिशन व देश की खुशहाली का सपना तभी पूरा होगा, जब देश की प्रधानमन्त्री की कुर्सी पर अखिलेश यादव बैठेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours