श्री गुरू गोविन्द सिंह महराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा शौर्य का प्रतीक

Estimated read time 1 min read

श्री गुरू गोविन्द सिंह महराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा शौर्य का प्रतीक

रायबरेली, 15 जनवरी 2024!

श्री गुरू गोविन्द सिंह महराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा शौर्य का प्रतीक है। गुरूद्वारे से शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झाकियाँ आकर्षण का केन्द्र बनी थी। शोभा यात्रा में पूरे सिक्ख समाज की भागेदारी एकता की कहानी बयां कर रही थी। गुरूद्वारा के प्रधान सरदार बसन्त सिंह बग्गा पंच प्यारे की अगवानी कर रहे थे। भव्य शोभा यात्रा का भिन्न-भिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। घण्टाघर चौराहे पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया। कोतवाली रोड पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने स्वागत किया।

मुकेश कम्प्यूटर्स संस्थान पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी यादव, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सन्त गाडगे सेवक कमलेश चौधरी, सेवारत स्वर्णकार संस्थान के अध्यक्ष भौमेश कुमार, पूर्व प्राचार्य शिव नारायण सोनी, इं. दुर्गा प्रसाद, प्रमोद वर्मा, सतीश सोनी, ओरीलाल स्वर्णकार, पूर्व प्रधान भोला चौधरी, शत्रुघ्न पटेल आदि लोगों ने स्वागत किया। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष शत्रोहन लाल सोनकर, दीवानी तिराहे पर विश्व परिषद के नेता हरिश्चन्द्र शर्मा आदि लोगों ने पंच प्यारों को मार्ल्यापण कर स्वागत किया एवं दरबार साहब पर मिष्ठान अर्पित कर प्रसाद प्राप्त किया। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गयी, तोरणद्वारों से शहर को सजाया गया, पूरे रास्ते प्रसाद वितरण होता रहा। गुरू गोविन्द सिंह शौर्य, साहस व एकता के प्रतीक थे।

रिपोर्ट-असगर अली(रायबरेली)।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours