युवक ने दलित ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ लाठियां भांजी

Estimated read time 1 min read

युवक ने दलित ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ लाठियां भांजी

 

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवगांव में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे एक दबंग युवक ने दलित ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ लाठियां भांजी। जिससे ग्राम प्रधान गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित घायल ग्राम प्रधान ने खीरों थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे खीरों ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।


ग्राम पंचायत देवगांव के ग्राम प्रधान अशोक कुमार कुरील पुत्र बुद्धीलाल ने खीरों थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात को मेरे पड़ोसी गांव मझिगवा में बारात आई थी। रात लगभग 11 बजे तीन बाराती बारात से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी देवगांव निवासी आदर्श पाण्डेय ने चोर समझकर तीनों बारातियों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। ग्राम प्रधान अशोक कुमार कुरील ने मौके पर पहुंचकर जानकारी करते हुए बीच बचाव किया। इससे नाराज होकर आदर्श पाण्डेय ने ग्राम प्रधान अशोक कुमार कुरील को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देना शुरू कर दिया । जब ग्राम प्रधान अशोक कुमार कुरील ने गाली देने का विरोध किया तो आदर्श पाण्डेय ने ग्राम प्रधान अशोक कुमार कुरील को लाठियों से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह भी धमकी देते हुए चले गए की मैं अब तुमको प्रधानी नहीं करने दूंगा। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट-राममोहन

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours