वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पाण्डेय का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

Estimated read time 0 min read

महराजगंज रायबरेली। कस्बा निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पाण्डेय का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

निधन की सूचना से कस्बा सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार डलमऊ के गंगा घाट पर किया गया।

जहां पर सेंकड़ों लोगों ने पहुंच कर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान विक्रांत अकेला जिला पंचायत सदस्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, विजय सिंह एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट, रणविजय सिंह एडवोकेट व प्रधान प्रतिनिधि, राजन प्रजापति पत्रकार, जगदम्बा सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours