विकसित भारत संकल्प यात्रा, आशा का एक जीवंत कारवां है – सुनील सिंह

Estimated read time 1 min read

विकसित भारत संकल्प यात्रा, आशा का एक जीवंत कारवां है – सुनील सिंह

रायबरेली

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश में सम्पूर्ण भारतवर्ष में चलायी जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आज विकास खण्ड सताँव के दरीबा एवं गौरी सताँव में पहुँची, जहाँ पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह सहारा के नेतृत्व में संकल्प यात्रा की अगुवाई की गयी। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने बताया कि गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गो को केन्द्र सरकार की नीतियों से अवगत कराना ही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

स्वतन्त्रता के बाद लम्बे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक ही समिति था, लेकिन प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केन्द्रित हुआ है, इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। श्री सिंह ने कहा कि आज सम्पूर्ण भारत में एक परिवर्तनकारी अभियान चल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, आशा का एक जीवंत कारवां है यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य को सुनीश्चित करती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा न केवल एक भरोसा है, बल्कि वास्तविक सुधारों से भरी एक यात्रा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने क्षेत्रीय पात्र व्यक्तियों को प्रधानमन्त्री आवास की चाभी सौंपी, आयुष्मान कार्ड वितरित किये, किसान सम्मान निधि प्रमाण-पत्र किसानों के मध्य वितरित किये। उपस्थित लोग योजनाओं का लाभ पाकर काफी प्रसन्न रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान दरीबा शत्रोहन चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, अनिल चौहान, अनिल शुक्ला, कल्याण शंकर मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours