थानाध्यक्ष निधि यादव द्वारा समझा बुझाकर 02 शादीशुदा जोड़ों की विदाई

Estimated read time 1 min read

समझा बुझाकर 02 शादी शुदा जोड़ों की विदाई –

बस्ती- थानाध्यक्ष महिला थाना निधि यादव द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़े 1. सुंदरी पत्नी राजन निवासी हथीयाव कला थाना लालगंज जनपद बस्ती, 2. तबस्सुम खातून पत्नी फिरोज निवासी परदेसवा थाना कांटे जनपद संतकबीरनगर को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया।

NIDHI YADAV :  PHOTO INF

दोनों जोडों के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को थानाध्यक्ष महिला थाना निधि यादव व महिला हेल्प डेस्क की म0का0 शालू यादव, ऋचा सिंह की काफी कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवा कर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

अजय यादव ब्यूरो चीफ बस्ती

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours