फतेहपुर में भाजपा और सपा समर्थकों में हुई झड़प

Estimated read time 1 min read

फतेहपुर में भाजपा और सपा समर्थकों में झड़प, विवाद की सूचना पर पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति
फतेहपुर में ग्राम सरायं होली, बूथ संख्या 139 विधानसभा जहानाबाद में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया।
लोकसभा फतेहपुर-49 की 238 विधानसभा जहानाबाद के गांव सरायं होली बूथ संख्या 139 में सुबह लगभग साढ़े दस बजे भाजपा समर्थक और सपा समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची। तब तक उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
यादव बाहुल्य होने पर भाजपा ने आरोप लगाया कि अन्य जाति के मतदाताओं को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। इस बीच मतदान केंद्र में अफरातफरी मची रही। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एडीएम पहुंचे। मतदान बिना किसी रुकावट के चलता रहा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours