समाजवादी पार्टी ने भगवंत नगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया

Estimated read time 1 min read

भगवंत नगर- उन्नाव

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने भगवंत नगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
आपको अवगत करा दें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने आज लेटर जारी करते हुए सभी को अवगत कराया कि विधानसभा भगवंत नगर के उपाध्यक्ष के पद पर अजीत सिंह उर्फ राहुल को जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने यह भी कहा कि अजीत सिंह समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाएंगे और सर्व समाज को जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

अजीत सिंह के उपाध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रभात यादव, विजय यादव(वीपी) पूर्व मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी भगवंत नगर, पिंटू यादव(पूर्व प्रधान), आदर्श यादव(विधानसभा अध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ), श्रवण यादव,दिलीप यादव
सहित तमाम साथियों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रदान की।

रिपोर्ट- विजय कुमार

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours