सानिध्य राज यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

1 min read

सानिध्य राज यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

पाटन उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की स्वीकृति से सानिध्य राज यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। सानिध्य राज यादव , ग्राम लगड़ा खेड़ा, पोस्ट बिहार जिला उन्नाव के निवासी हैं।प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा जारी इस मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सज्जन यादव समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनके इस मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सानिध्य राज यादव ने भी अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति की सूचना प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी प्रेषित की गई है। वही प्रदेश सचिव बनाए जाने पर विजय कुमार यादव (मीडिया प्रभारी, यूथ ब्रिगेड उन्नाव), रोहित यादव, अभिषेक सिंह, रवेंद्र सिंह, अन्य सभी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उन्नाव के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट- विजय कुमार

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours