रायबरेली में चोरों ने लाखों की कीमत के जेवरात किए पार

Estimated read time 1 min read

चोरों ने लाखों की कीमत के जेवरात किए पार।

 

खीरों,रायबरेली। रविवार की रात अज्ञात बदमाश अतरी मजरे दुकनहा गांव में एक महिला के घर में छत पर बने कमरे की दीवार में नकब लगाकर जीने के रास्ते घर में पहुंचे । बदमाशों ने महिला को मारपीट कर लगभग दो लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिया। मारपीट के दौरान महिला के गले को तार से कस दिया। जिससे वह बेहोश हो गई तो बदमाश उसे मृत समझकर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने बदमाशों के समूह में एक महिला के शामिल होने की बात बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।

परिजनों ने महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
अतरी मजरे दुकनहा निवासिनी खुशबू बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसका पति सोहनलाल लोधियाना में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रोज की तरह रविवार की रात में खुशबू खाना खाकर बच्चों के साथ घर के अंदर सो गई। रात में छत पर बने कमरे की दीवार में नकब लगाकर अज्ञात बदमाश घर में पहुंचे और खुशबू को मारपीट कर दो लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और साढ़े सात हजार नकद लूट लिया।

इस दौरान बदमाशों ने बिजली के तार से खुशबू का गला कस दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। खुशबू को मृत समझकर बदमाश उसे छोड़कर चले गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय एक महिला छत पर खड़ी थी। जो बदमाशों से फोन पर सम्पर्क कर बाहर की पहरेदारी कर रही थी। रात में लगभग एक बजे बच्चों ने खुशबू को बेहोशी की हालत में देखा। तो उन्होंने अपनी चाची सावित्री को घटना से अवगत कराया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।

परिजनों ने खुशबू को बेहोशी की हालत में सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours