तेज हवा के साथ हुई बारिश पड़ सकते हैं ओले

Estimated read time 1 min read

तेज हवा के साथ हुई बारिश…पड़ सकते हैं ओले, छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
मौसम विभाग के अनुसार, भूमध्य सागर और अरब सागर से एक साथ उठने वाली चक्रवाती हवाओं ने पूरे देश के मौसम में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ यह सिलसिला बिहार, बंगाल और पूर्वोंत्तर राज्यों तक जाएगा।
कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और विपरीत चक्रवाती हवाओं की वजह से शुक्रवार रात 11 बजे से ही शहर में अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं को सिलसिला अगले दो दिनों तक चलने की संभावना है।


इस बीच कहीं-कहीं पर ओले भी पड़ सकते हैं। दिन में हवा की रफ्तार 4.1 किमी प्रति घंटा जबकि रात में छह किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि वैसे में मौसम में यह बदलाव रात के एक बजे से होने की संभावना थी। मौसम में बदलाव होने की वजह से पिछले कई दिनों से तेजी बढ़ रहे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, भूमध्य सागर और अरब सागर से एक साथ उठने वाली चक्रवाती हवाओं ने पूरे देश के मौसम में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ यह सिलसिला बिहार, बंगाल और पूर्वोंत्तर राज्यों तक जाएगा। डॉ. पांडेय के अनुसार वैसे तो मौसम में बदलाव अगले 14 मार्च तक रहने की उम्मीद है, लेकिन चार मार्च के बाद बीच-बीच में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours