भाजपा के खिलाफ बना इंडिया गठबंधन टूटेगा, राकेश टिकैत का दावा

Estimated read time 1 min read

भाजपा के खिलाफ बना इंडिया गठबंधन टूटेगा, राकेश टिकैत का दावा, कारण भी बताया
भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के खिलाफ देश में बना गठबंधन टूटेगा। गठबंधन के कुछ नेता अपने निजी स्वार्थ में एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जोकि गठबंधन को कमजोर कर रहा है। देश में मजबूत विपक्ष होना चाहिए। विपक्ष कमजोर होने के कारण तानाशाही बढ़ती है। राकेश टिकैत का बयान ऐसे समय आया है जब इंडिया गठबंधन में शामिला सपा और कांग्रेस में तकरार चल रही है। यह तकरार जिस एमपी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर शुरू हुई है, वह जल्द खत्म होती नहीं दिख रही है। माना तो जा रहा है कि एमपी चुनाव के बाद यह और बढ़ जाएगी। कांग्रेस हारी तो सपा को दोष देगी और जीती तो सपा को भाव देना बंद कर देगी। दोनों परिस्थितियां इंडिया गठबंधन के लिहाज से ठीक नहीं हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शाम के समय सहारनपुर के रेलवे रोड पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने किसानों को समस्याओं पर भी बात की और सरकार को घेरा। कहा कि सरकार को एमएसपी गारंटी कानून बनाना चाहिए। जिससे किसानों की समस्या का निस्तारण हो सके।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में यूपी का किसान अपनी धान की फसल नहीं बेच पा रहा है। किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी गारंटी कानून बना दिया जाना चाहिए। जिससे देश के किसानों की समस्या हल हो जाएगी। केंद्र सरकार देश को डिजिटल इंडिया बनाने में जुटी है, किसानों को भी डिजिटल इंडिया से जोड़ते हुए शुगर मिलों की लिमिट से उनके बैंक खाते जोड़े जाएं ताकि गन्ना गिरने के 14 दिन बाद स्वत: ही भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाए।
Inf न्यूज ब्यूरो चीफ रणविजय सिंह फतेहपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours