फरार चल रहे गौ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

प्रयागराज : बुर्का पहनकर घूम रहा था गौ तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर, गिरफ्तार
प्रयागराज जनपद की पुलिस ने फरार चल रहे गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गौ तस्कर बुर्का पहनकर एक शादी में शामिल होने पहुंचा था। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश दे कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गौ तस्करी के मामले में पुलिस काफी दिनों से उसे तलाश कर रही थी। गिरफ्तार गौ तस्कर सपा का नेता बताया जा रहा है, जिस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया वह बुर्का पहने हुआ था। पुलिस ने उसे उसी परिधान में थाने ले जाकर उसकी गिरफ्तारी दाखिल की।

गौ तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी का नेता मोहम्मद मुजफ्फर गौतस्करी के मामले में फरार चल रहा था। मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ गौ तस्करी के मामले में प्रयागराज समेत कौशांबी और वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी मोहम्मद मुजफ्फर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज जनपद में मौजूद है। उस शादी में पहचान छिपाने के लिए वह बुर्का पहन कर घूम रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने टीम बनाकर शादी समारोह में दबिश दी।

जानकारी के अनुसार गौतस्करी एवं अपराध जगत से अर्जित आय से आरोपी मुजफ्फर ने प्रयागराज और कौशांबी जनपद में सम्पत्ति खरीदा था। प्रशासन ने वर्ष 2018 में मुजफ्फर की पांच संपत्तियों को जब्त कर लिया था। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours