24 दिसम्बर को लखनऊ में देश विदेश के होम्योपैथी चिकित्सको का होगा महाकुंभ

Estimated read time 0 min read

24 दिसम्बर को लखनऊ में देश विदेश के होम्योपैथी चिकित्सको का होगा महाकुंभ

लालगंज रायबरेली। स्वस्थ देश के निर्माण में होम्योपैथी चिकित्सा पद्वति अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। युवा पीढ़ी को इसके विषय मंे जागरूक करने की आवष्यकता है। होम्योपैथी की नवीन चिकित्सा पद्वति से अनेक लाईलाज रोगो का निदान किया जा रहा है। इसी सम्बन्ध में 24 दिसम्बर को होम्यो रिवाल्यूसन 2023 का भव्य आयोजन लखनऊ के गोमती नगर में आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कस्बे के ख्यातिलब्ध होम्यो चिकित्सक डा0 सलीम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देष्य लोगो मंे हौम्योपैथ के प्रति फैली भं्रतियोेें को दूर करने के साथ खोजी गई नवीन चिकित्सा पद्वतियों से रूबरू कराना है।

कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी संस्थान के आडिटोरियम मंे आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश ही नही वरन् विदेश के भी लगभग 2500 चिकित्सको के साथ प्रोफेसर व कई होम्योपैथिक मेडिकल कालेजो के प्रिंसपल भी प्रतिभाग करेगें। सेमिनार में जहां होम्योपैथी के तत्कालिक के साथ पुराने रोगो के इलाज पर चर्चा होगी वही एक दूसरे को अपने अनुभव भी साझा करेगें। सेमिनार में देश को स्वस्थ बनाये रखने पर चिकित्सको के नवीनतम चिकित्सा खोजो पर विचार साझा किये जायेगे। इस सम्बन्ध में आयोजक बर्नेट कंपनी के एमडी डा0 नितीषचंद्र दुबे ने लालगंज पहुंचकर डा0 सलीम के हाजी अब्दुल सत्तार हेल्थ केयर सेंटर में बैठक कर तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की। सम्मान समारोह कार्यक्रम की शोभा बढाने के लिये पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिलदेव, उप मुख्यमंत्री ब्रजेष पाठक, एडीजी नवनीत सिकेरा, कवि हरिओम पवार, प्रसिद्व क्रिकेटर मदनलाल, जोंटी रोड्स(दक्षिण अफ्रीका), कवि कुमार विष्वास, इंडियल आईडल के विजेता पवनदीप, अरूनिता आदि मौजूद रहेगें। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्व होम्योपैथ कंपनी बर्नेट प्रा0लि0 व आईएचओएस रायबरेली के सयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours