मंडी समिति ओसा के धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

कौशाम्बी

मंडी समिति ओसा के धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम सुजीत कुमार ने शनिवार को मंडी समिति ओसा स्थित धन क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक किसानों से की गई धान खरीद का जायजा लेते हुए मातहतों को नियमानुसार धान खरीद का निर्देश दिया। मंडी परिसर में बड़े पैमाने पर खरीदे गए धान को देख उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु चौबे को उठान कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने ओसा मण्डी में बनाये गये सभी आठ धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच कर अब तक की गई धान खरीद एवं किसानों को भुगतान आदि जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधान्शु शेखर चौबे को धान खरीद एवं धान उठान में और प्रगति लाने तथा किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्र प्रभारियों से कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार धान क्रय किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। इसके साथ ही उन्होंने धान की बिक्री कर चुके किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त किया। उन्होंने धान की बिक्री करने आये किसानों से पूंछा कि धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है। इस पर किसानों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। इस अवसर पर तहसीलदार मंझनपुर भूपाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे

_*inf न्यूज ब्यूरो चीफ रणविजय सिंह

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours